जबलपुर: बीएसपी नेता को पुलिस ने भेजा जेल, पाकिस्तान के समर्थन में फेसबुक पर किया था पोस्ट
पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने वाला बीएसपी (BSP) नेता सिकंदर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने सिकंदर अली के खिलाफ धारा 197 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। हनुमानताल थाना पुलिस ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) नेता सिकंदर अली के खिलाफ राष्ट्रीय एकता पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाली धारा के तहत गिरफ्तार किया है।