जबलपुर: जबलपुर के संजीविनी नगर नब्बे क्वार्टर कालोनी में सूने मकान में चोरी, सोने-चांदी के जेवर और ₹10,000 नगदी चोरी
नब्बे क़वार्टर में रहने वाले विपिल पाठक के सूने मकान में बुधवार गुरुवार की मध्यरात्रि 1 से 5 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर और 10 हजार रु नगदी की चोरी कर ली।वही रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर पुलिस चोरो की तलाश में जुटी हुई है।विपिल ने बताया की वह फाइनेंस कंपनी छिंदवाड़ा में जॉब करता है।वापस आया तो देखा चोरी हो गई।