जबलपुर: सगाई के बाद शादी से इनकार करने पर युवती ने लार्डगंज थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई
रिश्ता तय होने के बाद युवक ने अपनी होने वाली पत्नी को होटल में मिलने बुलाया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया फिर दोनों की सगाई हुई उसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। शादी से इनकार किए जाने से आहत युवती ने लार्डगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घमापुर क्षेत्र में रहने वाली 31 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।