जबलपुर: जबलपुर रेलवे प्रशासन ने बदला फैसला, 4 अप्रैल से फिर दौड़ेगी रीवा इतवारी एक्सप्रेस
रीवा इतवारी एक्सप्रेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल रेल प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मण्डल पर ब्रिजों के अनुरक्षण कार्य के चलते रीवा नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रीवा एक्सप्रेस की सेवाओ को पहले मई माह तक के लिए निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब इतवारी-रीवा एक्सप्रेस की सेवाएं 4 अप्रैल से बहाल कर दी गई है।