चक्रधरपुर: छठ पर्व को लेकर चक्रधरपुर की दंदासाई छठ घाट की सफाई शुरू, जेसीबी से हटाई जा रही गंदगी
दीपावली के बाद अब लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसे लेकर प्रशासन और केंद्रीय छठ पूजा समिति की ओर से शहर के विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को नगर परिषद की ओर से दंदासाई स्थित छठ नदी घाट पर जेसीबी मशीन लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है।