बूंदी: कापरेन थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को बूंदी से किया गिरफ्तार
Bundi, Bundi | May 1, 2024 कापरेन थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुये नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोप मे लोकेश मेघवाल निवासी शंकर नगर कापरेन जिला बून्दी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की ।दिनांक 28.04.2024 को थाना क्षेत्र की नाबालिग पीडिता ने अपने पिता के साथ थाने पर उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।