बूंदी: सवारी गाड़ी में लगी आग गाड़ी में मौजूद किराने का सामान जलकर हुआ खाक कोई जनहानि नहीं
Bundi, Bundi | May 1, 2024 शहर से कुछ दूरी पर स्थित बाणगंगा रोड पर दोपहर को एक मैजिक ऑटो में आग लगने से गाड़ी में रखा सामान जल गया। आग इतनी तेज थी की गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार ऑटो चालक बूंदी से सवारी लेकर जा रहा था,तभी नरसिंह आश्रम के पास अचानक गाड़ी में आग लग गई धुंआ उठता देख सवारी ने कूद कर अपनी जान बचाई।गाड़ी में रखा एक लाख रुपए का किराने का सामान जल गया।