बूंदी: रामगढ़ विषधारी को बाघों के अनुकूल बनाने के लिए वन्यजीव प्रेमियों ने की डी एफ ओ से वार्ता
Bundi, Bundi | May 1, 2024 रामगढ विषधारी टाइगर रिजर्व को बाघों के अनुकूल बनाने के लिए वन्यजीव प्रेमियों ने उपवन संरक्षक एवं उपक्षेत्र निदेशक संजीव शर्मा से मिलकर वार्ता की।सथूर के देवझर महादेव से भीमलत महादेव तक के बफर जोन में ग्रासलैंड विकसित कर बाघों के अनुकूल बनाने, टाइगर रिजर्व क्षेत्र के गांवों में विकास समितियों का गठन कर सक्रिय करने,8 गांवों को शीघ्र विस्थापित करनेकी मांग की