बूंदी: पंचायत समिति बूंदी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित सीईओ ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | May 1, 2024 ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं में प्रगति को लेकर बुधवार को पंचायत समिति बूंदी सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुर्गाशंकर मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी ग्राम विकास अधिकारी योजनाओं से अपडेट रहे तथा विभागीय स्तर से तय लक्ष्यों को समय पर शत प्रतिशत अर्जित करे।