हरदा: कलेक्टर ने खेतों में पहुँचकर गेहूं की उपज का निरीक्षण किया, स्लॉट बुकिंग की समस्या पर किसानों से बात की
Harda, Harda | Apr 12, 2026 आज 12 अप्रैल लगभग 4:30 बजे जिले में किसानों को गेहूं उपार्जन हेतु पंजीयन स्लॉट बुक करने में आ रही समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने ग्राम स्तर पर पहुंचकर खेतों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने ग्राम अहलवाडा पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा।