महरौनी: ग्राम बैरवारा में अज्ञात कारणों से लगभग 15 एकड़ खेतों में डली गेहूं की पराली में लगी आग, किसान परेशान
तहसील महरौनी अंतर्गत ग्राम बैरवारा में अज्ञात कारणों के चलते खेतों में डली हुई परिली में भीषण आग लग गई। जिसके चलते लगभग 15 एकड़ के खेतों में डाली हुई पराली जलकर राख हो गई। परली जलने के कारण किसानों के आगे जानवरों के चारे को लेकर समस्या आन खड़ी हुई है। जिससे किसान चिंतित एवं परेशान है।