पटना ग्रामीण: एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में बाढ़ और सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक
एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बैठक की गई। यह बैठक बाढ़ और सुखाड़ की पूर्व तैयारियों को लेकर की गई। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन क्षेत्रों को लेकर चिंता भी जताई जहां हर साल बारिश के मौसम में बाढ़ आती है।