अशोक नगर: अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा, ऑक्सीजन प्लांट के पास 2 दिन से लग रही है आग
अशोकनगर जिला चिकित्सालय प्रबंधन की लापरवाही से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। बीते दो दिन से दोपहर के समय लगातार ऑक्सीजन प्लांट के पास आग लग रही है गुरुवार को भी दोपहर 1:00 बजे के आसपास ऑक्सीजन प्लांट के पास डले कचरे के ढेर में अचानक से आग भड़क उठी जिसे अस्पताल मौजूद गार्ड्स ने पानी डालकर आग को बुझाया।