भिंड नगर: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस का विरोध,मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर भगवान के चरणों में ज्ञापन किया अर्पित
भिण्ड। राम मंदिर निर्माण के लिए एकत्र किए गए चंदे में कथित चोरी के मामले को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे शहर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचकर भगवान हनुमान के चरणों में प्रतीकात्मक ज्ञापन अर्पित किया और मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।