कोलारस: कोलारस में प्रेमिका को भगाने पहुंचे प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या, आज होनी थी सगाई
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते 26 वर्षीय युवक अर्जुन पाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह रविवार देर रात अपनी प्रेमिका को भगाने के लिए उसके घर पहुंचा था, लेकिन लड़की के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और बंधक बनाकर पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को खेत से करीब 100 मीटर दूर नाले में फेंक दिया गया।