बिंदकी: बारा गांव में 1 वर्ष पहले दलित की हत्या के मामले में ग्राम प्रधान पति सहित 5 ज्ञात व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारा गांव में 1 वर्ष पहले दलित जयकुमार की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार की सुबह लगभग 8:00 बजे ग्राम प्रधान पति अरुण कुमार द्विवेदी सहित पांच ज्ञात तथा कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।