धौलपुर: ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, हाईटेंशन लाइन को दूसरी जगह शिफ्ट कराने की मांग
राजाखेड़ा तहसील के गांव हनुमानपुरा के निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्रामीणों ने जाटव बस्ती के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह बिजली लाइन आबादी क्षेत्र से होकर गुजरती है। तार टूटने से अक्सर जान-माल का नुकसान होता रहता है। एक साल पहले तार टूटने से मलखान सिंह की दो बकरियां