धौलपुर: विभिन्न आपराधिक मामलों में 22 व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार
शहर की सदर और निहालगंज थाना पुलिस ने एरिया डॉमीनेशन अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए विभिन्न अपराधों में अलग-अलग स्थानों से 22 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाने के प्रभारी शैतान सिंह ने बताया कि गठित पांच टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 13 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाने में सफलता हासिल की है।