धौलपुर: 1 दिन के लिए जिला परिषद की सीईओ बनेगी छात्रा नेहा
जिले में चलाए जा रहे चन्द्रज्योति अभियान अन्तर्गत बाल संसद के माध्यम से भारतीय संविधान की जागरूकता के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिसमें रोल प्ले के 15 विजेताओं ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसका विषय था- “भारतीय संविधान”। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों में भारतीय संविधान की समझ, नागरिक