सिहोरा: ग्राम खमरिया कटरा में रेत का अवैध उत्खनन करना पड़ा महंगा, दो प्रकरणों पर लगा 2362000 का अर्थ दंड
भसुआ रेत के अवैध भंडारण के दो अलग-अलग प्रकरणों में दोषी व्यक्तियों पर 23 लाख 62000 का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है। अर्थ दंड की राशि समयावधि में जमा नहीं करने पर अवैध उत्खनन करता और अवैध भंडारण करता से भू राजस्व संहिता के प्रावधानों के अनुसार वसूली एवं कुर्की की जाएगी। भंडारण के लिए प्रकरण सिहोरा तहसील के ग्राम खमरिया कटरा के हैं।