पटना ग्रामीण: पटना के एलएनजेपी अस्पताल के लेखापाल को निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए गिरफ्तार किया
पटना के एलएनजेपी अस्पताल के लेखापाल को निगरानी विभाग की टीम ने अपने चैंबर में घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को शाम 6:30 बजे इन्हें गिरफ्तार किया। गया है। कोरोना काल में मृत महिला कर्मचारी के परिजन ने इसको लेकर शिकायत की थी कि एलएनजेपी अस्पताल के लेखपाल घूस लेते हैं। इसको लेकर आज निगरानी विभाग की टीम ने घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है।