पटना ग्रामीण: होली को लेकर पटना जंक्शन और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने
पटना जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बुधवार शाम करीब 4:00 बजे पटना जंक्शन और पटना जंक्शन के आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया। मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से बुधवार रात 9:00 बजे दी गई है। मौके पर संबंधित पदाधिकारी को आपस में समन्वय स्थापित कर होली के मौके पर यात्रियों की सुरक्षा का भी निर्देश दिया है।