खोदावंदपुर: अनुमंडल दंडाधिकारी के आदेश पर गैरमजरूआ आम जमीन खाली कराई गई
मेघौल पंचायत के बिदुलिया ग्राम में मंगलबार को दोपहर करीब दो बजे अधिकारियो ने अतिक्रमित गैर मजरुआ आम रास्ते की जमीन को जेसीबी से खाली करवाया। मिली जानकारी के अनुसार खोदावंदपुर अंचल में लंबित अतिक्रमण वाद संख्या 03/2023-24, खाता नं 70, खेसरा नं 77, थाना नं 87 गैर मजरुआ आम रास्ते की जमीन है। इसे अतिक्रमण मुक्त करना आवश्यक है।