कुर्था: मानीकपुर हत्या कांड में मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अरवल पुलिस की त्वरित कार्रवाई
Kurtha, Arwal | Jul 9, 2026 मानिकपुर थाना क्षेत्र में हत्या के एक मामले में अरवल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को पीड़िता के आवेदन पर मानिकपुर थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया। आरोप है कि 10 जून की रात अजय मांझी ने राजू ठाकुर के साथ मारपीट कर सीलवट से गंभीर चोट पहुंचाई, जिसके कारण मौत हो गई।