चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के शीतला मंदिर में काली पूजा अमावस्या पर महाभंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
काली पूजा अमावस्या के पावन अवसर पर सोमवार को श्री श्री शीतला मंदिर परिसर में श्री श्री शीतला मंदिर अमावस्या पूजा समिति की ओर से भव्य महाभंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस महाभंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भोग ग्रहण किया।