हिलसा: हिलसा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में सशक्त कमेटी की बैठक संपन्न
Hilsa, Nalanda | Apr 24, 2026 शुक्रवार की दोपहर 1:00 बजे हिलसा नगर परिषद कार्यालय के सभागार में नगर परिषद की सशक्त कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद धनंजय कुमार ने की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे एवं प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श के बाद कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर सहमति बनी।.