कोल: सराय रहमान में समुदाय विशेष के लोगों पर सफाई कर्मी को पीटने का आरोप, सफाईकर्मियों ने चौकी पर किया प्रदर्शन
Koil, Aligarh | May 23, 2025 सराय रहमान में समुदाय विशेष के लोगों पर सफाई कर्मचारी को पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि सफाई कर्मचारी नाली साफ कर रहा था। इस दौरान समुदाय विशेष के लोग गाली गलौज करने लग गए। सफाई कर्मचारियों ने जब विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। मारपीट की सूचना पर सफाई कर्मचारी इकट्ठा हो गए और रसलगंज पुलिस चौकी का घेराव किया है।