पूरनपुर: गांव बंजरिया में गेहूं की फसल काटने से रोका, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
पूरनपुर तहसील क्षेत्र में गिरवी रखी कृषि भूमि पर बोई गई गेहूं की फसल को लेकर विवाद सामने आया है। पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव जहूरगंज निवासी काशीराम पुत्र तेजराम ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि उन्होंने बंजरिया निवासी मनदीप कौर से साढ़े सात बीघा कृषि भूमि 1 लाख 70 हजार रुपये में गिरवी ली थी।