पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर रात्रि अधिकारी द्वारा ड्यूटी का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान थानों पर तैनात पुलिस बल की उपस्थिति, सतर्कता एवं ड्यूटी के निर्वहन की स्थिति का जायजा लिया गया।
🔸निरीक्षण के दौरान सभी पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए रात्रि ड्यूटी के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।
#UPPolice #NightChecking #LawAndOrder
Mahoba, Uttar Pradesh | Jul 19, 2026