बिसौली: बिसौली विधानसभा क्षेत्र के किसानों की समस्या पर सांसद आदित्य यादव ने लिया त्वरित एक्शन, लखनऊ के अधिकारियों को किया फोन
बदायूं लोकसभा से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव मंगलवार को 12 बजे करीब क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपने आवास पर जनसमस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान बिसौली विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे किसानों ने यूरिया खाद की कमी समेत विभिन्न समस्याओं को सांसद के सामने रखा।