बोध गया: बुद्ध पूर्णिमा की तैयारी पूरी, पंचशील ध्वज से सजा महाबोधी मंदिर, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल
Bodh Gaya, Gaya | Apr 26, 2026 विश्व धरोहर महाबोधी मंदिर बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भव्य रूप से सजाया गया है। 1 मई को आयोजित होने वाले बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव को लेकर मंदिर और पूरे परिसर को पंचशील ध्वजों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस अवसर पर बिहार सीएम सम्राट चौधरी के आगमन की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।