खंडवा नगर: नर्मदा पुल पर महिला दो मासूम बच्चों को छोड़ गई, कांस्टेबल ने गूगल मैप से खोजकर पिता को सौंपा
इंदौर की एक महिला बिना बताए अपने घर से चार बच्चों को लेकर ओंकारेश्वर घूमने आ गई। महिला तीन दिन से लापता है, रविवार को उसके दो बच्चों को मोरटक्का स्थित नर्मदा पुल पर देखा गया। कुछ देर पहले ही उन बच्चों ने मां और अपने भाई-बहनों के साथ एक होटल में भोजन किया था। जानकारी सोमवार दोपहर 2 बजे की है