ग्वालियर गिर्द: भीम आर्मी नेता के बॉर्डर रिसॉर्ट पर पुलिस का छापा, देह व्यापार और जुआ का खुलासा
ग्वालियर के टेकनपुर हाईवे स्थित बॉर्डर रिसोर्ट पर पुलिस की कार्रवाई, देह व्यापार और जुए के अड्डे का खुलासा, भीम आर्मी नेता द्वारा किराए पर लेकर संचालित किए जा रहे इस होटल में पुलिस को एक युवक और युवती संदिग्ध हालत में मिले, वहीं अंदर जुआ खेलते 10 लोगों को भी पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद बुधवार रात करीब 10:30 बजे ग्वालियर महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है।