सूरजगढ़: अभयपुर और कजरा स्टेशन के बीच रेल अंडरपास निर्माण कार्य अंतिम चरण में
जमालपुर- किऊल रेलखंड के मध्य अभयपूर्ण एवं कजरा स्टेशन के बीच गेट संख्या 26 और 27 पर रेल अंडरपास निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसे लेकर रविवार पूर्वाहन 7:30 बजे से अपराहन 2:30 बजे तक 7 घंटे मेगा ब्लॉक लिया गया है. अपराह्न 12:30 बजे यहां कार्य तीव्र गति से किया जा रहा था तथा रेल अंडरपास एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है.