मांट: निबंधन कार्य के निजीकरण के विरोध में मांट के उप निबंधक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन आज भी जारी रहा
Mat, Mathura | Jun 25, 2026 निबंधन कार्य के निजीकरण के विरोध में मांट तहसील के उप निबंधक कार्यालय के बाहर वकीलों और दस्तावेज लेखकों का धरना प्रदर्शन गुरुवार को 18वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत आक्रोशित वकीलों और विलेख लेखकों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तहसील परिसर में जुलूस निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।