जनता दरबार में अवैध शराब के कारोबार का मामला उठा।
पौड़ी। सोमवार को आयोजित जनता दरबार में अवैध शराब की तस्करी और खुलेआम हो रहे शराब के कारोबार का मामला भी सामने आया। एक महिला ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में शराब माफिया बेखौफ होकर अवैध शराब का कारोबार कर रहे हैं। महिला के अनुसार, शराब माफिया का दावा है कि उनका हिस्सा सभी जगह बंधा हुआ है, इसलिए उनके अवैध कारोबार को कोई रोक नहीं सकता। महिला की शिकायत के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है। स्थानीय लोगों ने भी अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Pauri, Garhwal | Aug 24, 2026