कोल: कमालपुर में नाली की कीचड़ निकालने पर पड़ोसी से हुआ झगड़ा, आरोप- दबंगों ने फावड़ा मारकर फोड़ा सिर
Koil, Aligarh | Jun 11, 2025 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना गांधीपार्क इलाके के कमालपुर की है।जहां नाली साफ करने के दौरान कीचड़ बाहर निकाल दी गई।कीचड़ घर के दरवाजे पर पड़ा देख पड़ोसी उग्र हो गया।आरोप है कि पड़ोसी ने गाली गलौज करते हुए फावड़ा मारकर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल के परिवार ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्यवाही मांग की है।