कोल: नगला मसानी गौशाला का कमिश्नर ने किया निरीक्षण, गौमाता का पूजन कर खिलाया भोजन
Koil, Aligarh | Jun 11, 2025 नगला मसानी स्थित गौशाला का कमिश्नर संगीता सिंह ने निरीक्षण किया है। बुधवार दोपहर वह पशु चिकित्सा अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ गौशाला पहुंची। उन्होंने दो मंजिला गौशाला का निरीक्षण किया और गोवंशों का हाल जाना। इस दौरान गौमाता का पूजन किया और उनको भोजन कराया है। इस दौरान उन्होंने गौशाला के राम मंदिर में दर्शन किये हैं।