कोल: मडराक के निकट चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jun 11, 2025 मडराक के निकट चलती ट्रेन से गिरकर युवक की दर्दनाक मौत हो गई। 22 वर्षीय बृजेश उत्तराखंड के देहरादून में विद्युत कर्मचारी के तौर पर काम करता था। मंगलवार देर रात्रि वह अपने फुफेरे भाई और अन्य ग्रामीणों के साथ चित्रकूट से देहरादून जाने के लिए लिंक एक्सप्रेस में बैठा था। बुधवार सुबह मडराक के निकट अचानक ट्रेन से गिर गया जिसके चलते मौत हो गई।