कानपुर: बेना झाबर की बड़ी ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज़, ड्रोन कैमरों से की गई निगरानी
बेना झाबर की बड़ी ईदगाह में कड़ी सुरक्षा के बीच नमाज़ अदा हुई। कानपुर में किसी भी मस्जिद व ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज को नहीं पढ़ा गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने खुद सड़क पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। वहीं प्रमुख मस्जिदों के अंदर से लेकर बाहर तक ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई।