गिरिडीह: उपायुक्त ने समाहरणालय स्थित कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया, लोगों की समस्याओं को सुना
उपायुक्त,रामनिवास यादव ने मंगलवार को 11 बजे समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना।उपायुक्त ने प्रत्येक मामले को संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।