सौसर: मोहगांव में शराब दुकान लगाने के विरोध में महिलाओं का धरना, विधायक भी आंदोलन में शामिल
मोहगांव में शराब दुकान लगाने का विरोध – महिलाओं का धरना, विधायक भी आंदोलन के साथ मोहगांव नगर में शराब दुकान लगाने को लेकर आज बुधवार दोपहर 3 बजे जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। एक साल पहले तक शहर के अंदर चलने वाली शराब दुकान को नगर से बाहर किया गया था, लेकिन ठेका खत्म होते ही नए ठेकेदार ने मोहगांव–सौसर मार्ग पर बस्ती के पास फिर से शराब दुकान खोलने की तैयारी शुरू