गोपालगंज: गोपालगंज में चमकी बुखार से राहत के लिए जिला प्रशासन करेगा जागरूक, डॉ. अभिषेक रंजन ने दी जानकारी
जिले के सभी प्रखंड में चमकी बुखार से राहत पाने के लिए जिला प्रशासन के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से लोगों को चमकी बुखार से बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर पटना एम्स के पूर्व डॉक्टर अभिषेक रंजन ने गुरुवार की दोपहर तीन बजे दी।