शाजापुर: मक्सी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित, एडिशनल एसपी टीएस बघेल ने दी जानकारी
मक्सी थाने में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक मैं एडिशनल एसपी टीएस बघेल, एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, नायब तहसीलदार जितेंद्र चौरसिया के साथ ही अन्य अधिकारी शामिल रहे। बैठक में नगर के वरिष्ठ नागरिक और आयोजन समिति से जुड़े लोग भी शामिल रहे। बैठक में एडिशनल एसपी बघेल ने सभी लोगों से कहा कि शांति सद्भाव के साथ त्योहार मनाए।