शाजापुर: मक्सी में दो पक्षों में हुए विवाद के बाद 5वें दिन खुला बाज़ारा, पुलिस रही अलर्ट
मक्सी में 5 दिन पहले बुधवार रात को दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस विवाद में एक युवक की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। विवाद के पांचवें दिन रविवार को मक्सी के बाजार खुला और चहल-पहल दिखाई दी। इसके पहले शनिवार तक मक्सी के बाजार बंद थे और लोगों को जरूरत की चीजों के लिए परेशान होना पड़ रहा था। शनिवार को प्रतिबंधात्मक धारा 163 समाप्त हुई थी।