शाजापुर: लालघाटी थाना क्षेत्र में हाइवे पर चलते कंटेनर से ₹19 लाख से अधिक क़ीमत के मोबाइल हुए चोरी, जांच में जुटी पुलिस
लालघाटी थाना क्षेत्र में आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते कंटेनर से बदमाश 19 लाख रुपए से अधिक कीमत के मोबाइल चुरा ले गए।प्राप्त जानकारी अनुसार जीवन सोलंकी निवासी इंदौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कोरियर का सामान लेकर इंदौर से ग्वालियर जा रहा था। तभी बायपास पतोली जोड़, एबी रोड़, शाजापुर में कंटेनर का पीछे का दरवाजा खुले होने की जानकारी लगी।