दरभंगा: दरभंगा नगर निगम परिसर में संविदा सफाई कर्मियों की 3 सूत्री मांगों पर अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
दरभंगा नगर निगम में संविदा पर बहाल सफाई कर्मियों का तीसरे दिन भी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहा। तो वही हड़ताल के दौरान पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का समर्थन भी इन कर्मियों को मिलता रहा । तो वही इस संबंध में शनिवार को दिन के 12:30 बजे वार्ड नंबर 5 की पार्षद पूजा मंडल एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रियंका झा ने भी अपना समर्थन दिया।