मेरठ: मुंडाली में 11 हजार वोल्ट की लाइन से निकली चिंगारी खेत में गिरी, किसान की चार बीघा ईंख जल गई
Meerut, Meerut | Nov 7, 2026 मेरठ के मुंडाली गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। चिंगारी खेत में खड़ी ईंख की फसल पर गिरने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। हादसे में करीब चार बीघा ईंख की फसल जलकर राख हो गई।