गोहद: एंडोरी थाना क्षेत्र के मनोहर पुरा में युवक ने कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मर्ग कायम
Gohad, Bhind | Jul 26, 2026 एंडोरी थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुरा में 24 जुलाई को रामलखन कुशवाह ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एंडोरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर रविवार को लगभग 3 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा पुलिस मामले की जांच कर रही है।