रॉबर्ट्सगंज: जून 2026 के राशन वितरण की अवधि बढ़ी, राबर्टसगज में अब 15 जून तक होगा राशन वितरण
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जून 2026 के राशन वितरण की अवधि बढ़ा दी गई है। अब पात्र लाभार्थी 15 जून तक अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तिथि 10 जून निर्धारित थी,शासन के अनुसार कई जिलों में पात्र परिवारों तक समय पर खाद्यान्न नहीं पहुंच पाने के कारण यह निर्णय लिया गया है,राशन वितरण ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार सत्यापन के साथ जारी रहेगा।